बिग ब्रेकिंग:15 अरब में बिकी मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की यह पेंटिंग

 


दिवंगत मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो एक पेंटिंग ( पोट्रेट) ने क्रिस्टीज (Christie's) की नीलामी में रिकार्ड तोड़ दिया। 

सोमवार (9 मई 2022) को  क्रिस्टीज (Christie's)  की नीलामी में यह पेंटिंग 1500 करोड़ रुपये (195.04 मिलियन) (15 अरब रुपये) में नीलाम हुई। पेंटिंग का शीर्षक हैं "शॉट सेज ब्लू मर्लिन" ( Shot Sage Blue Marilyn)। 



इस पेंटिंग को साल
1964 में एंडी वारहोल ने बनाया था।

यह पेंटिंग अमेरिका के मैनहट्टन शहर में नीलामी में बिका।

Andy Warhol (1928-1987), "Shot Sage Blue Marilyn" 1964. Acrylic and silkscreen on ink on linen. 40 x 40 in (101.6 x 101.6 cm). Sold for $195,040,000 in The Collection of Thomas and Doris Ammann on 9 May 2022 at Christie's in New York


इतनी बड़ी कीमत में बिकने के साथ ही यह किसी भी सार्वजनिक नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी कलाकृति बन गई है। 

यह पेंटिंग मुनरो की मृत्यु के दो साल बाद 1964 में एंडी वरहोल ने बनाया था।


एंडी वारहोल एक अमेरिकी कलाकार, फिल्म निर्देशक और निर्माता थे, जो पॉप आर्ट के रूप में जाने जाने वाले दृश्य कला आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति थे।

एंडी वरहोल

यह 20वीं शताब्दी की पहली इतनी महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गई है। इससे पहले साल 2015 में पाब्लो पिकासो की "अल्जीयर्स की महिलाएं"(  ‘Les Femmes d’Alger’)  पेंटिंग लगभग 1300 करोड़ रुपये में बिकी थी। हालांकि, अभी भी किसी भी शताब्दी में नीलामी में बेची गई सबसे महंगी पेंटिंग का रिकॉर्ड लियोनार्डो दा विंची की 'साल्वाटर मुंडी'( ‘Salvator Mundi’)  के पास ही है। यह पेंटिंग साल 2017 में 3486 करोड़ रुपये में बिकी थी।

कौन हैं मर्लिन मुनरो?

मर्लिन मुनरो हॉलीवुड की एक खूबसूरत एक्ट्रेस थीं।  वह अपनी बेहद खूबसूरती के लिए जानी जाती थी।  अगस्त 1962 में केवल 36 वर्ष की आयु में ड्रग ओवरडोज से मर्लिन की मृत्यु हो गई थी। अभिनेत्री की मृत्यु के बाद एंडी वारहोल ने मर्लिन मुनरो की सिल्क स्क्रीन बनाना शुरू किया था। साल 1964 तक एंडी ने मर्लिन की पांच पेंटिंग्स का निर्माण किया था, जो अलग-अलग कलर के बैकग्राउंड पर बनी थी। 

हालांकि, मर्लिन के पोट्रेट को किसने खरीदा है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

Post a Comment

और नया पुराने