बिग ब्रेकिंग: सैफरन आर्ट की नीलामी में तैयब मेहता और राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने मचाई तबाही, करोडों में बिकी

 


बुधवार को (6-7अप्रैल 2022) सैफरन आर्ट (saffronart) की स्प्रिंग लाइव नीलामी में पेंटिंग बिक्री के मामले में रिकार्ड तोड़ दिया। 

इस नीलामी में राजा रवि वर्मा, तैयब मेहता और चित्रकार एम वी धुरंधर की पेंटिंग्स करोड़ों में बिकी।

तैयब मेहता की'अनटाइटल्ड 'बुल ऑन रिक्शा (Bull On Rickshaw) Acrylic on canvas 69×59.25 inch (175.3×150.2 cm) 1999, 41.9₹ करोड़ ($5.59 मिलियन) Courtesy-Saffronart


सैफरन आर्ट की इस नीलामी में भारतीय चित्रकार तैयब मेहता का मास्टर वर्क 1999 में बनी 'अनटाइटल्ड (बुल ऑन रिक्शा Bull On Rickshaw)' 41.9₹ करोड़ (5.59 मिलियन डॉलर) में बिकी। यह नीलामी में कलाकार द्वारा प्राप्त उच्चतम मूल्य और विश्व स्तर पर बिकने वाली भारतीय कला का दूसरा सबसे महंगा काम बन गया। 


राजा रवि वर्मा की 'द्रौपदी वस्त्रहरण ' Oil on canvas 28×20 inch(71×51cm) 1888-1890, 21.6₹ करोड़ ($2.8 मिलियन) Courtesy-Saffronart


तो वही भारतीय चित्रकला के पितामह कहे जाने वाले राजा रवि वर्मा की पेंटिंग 'द्रौपदी वस्त्रहरण ' जो 1888-1890, के दौरान बनी करीब 21.6₹ करोड़ ($2.8 मिलियन) में बिकी।

और चित्रकार एम वी धुरंधर की 'अनटाइटल्ड (द्रौपदी वस्त्रहरण)' के लिए विश्व रिकॉर्ड हासिल किया।

एम. वी. धुरंधर की 'अनटाइटल्ड (द्रौपदी वस्त्रहरण),1934, 8.04 करोड़ (1.07 मिलियन अमरीकी डालर) Courtesy-Saffronart

  

एम. वी. धुरंधर की 'अनटाइटल्ड (द्रौपदी वस्त्रहरण), जो  1934 में बनी करीब 8.04 करोड़ (1.07 मिलियन अमरीकी डालर) में बिकी, जिससे यह विश्व स्तर पर नीलामी में कलाकार द्वारा हासिल की गई उच्चतम कीमत बन गई। 

कोल्हापुर में जन्मे, धुरंधर को अक्सर रवि वर्मा के बाद दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय कलाकार के रूप में माना जाता है।

सैफरन आर्ट की इस नीलामी में कुछ अन्य प्रसिद्ध कलाकारों की पेंटिंग्स भी नीलाम हुई। नीचे कलाकारों के पेंटिंग के साथ पूरी लिस्ट दी गयी हैं।

देखें 👇

गणेश पाइन की 'अनटाइटल्ड ' 1998, 11.4₹ लाख ($15,200) में बिकी।Courtesy-Saffronart

बद्री नारायण की 'The descourse On The Secret' 1993, 8.11₹ लाख ($10,826) में बिकी।Courtesy-Saffronart

जयश्री चक्रवर्ती की 'अनटाइटल्ड ' 2006-2007, 21.6₹ लाख ($28,800) में बिकी।Courtesy-Saffronart


कला , शिक्षा, साहित्य से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें www.tgtpgtkala.com

रामकुमार की 'अनटाइटल्ड ' 1966, 9.97₹ लाख ($13,300) में बिकी।Courtesy-Saffronart


हिम्मत शाह की 'अनटाइटल्ड (ब्रॉन्ज़)' 2006 , 20.5₹ लाख ($27,400) में बिकी।Courtesy-Saffronart


कला , शिक्षा, साहित्य से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.tgtpgtkala.com 
पर विजिट करते रहें ।


बी प्रभा की 'अनटाइटल्ड ' 1966, 13.5₹ लाख ($18,000) में बिकी।Courtesy-Saffronart


एफ. एन. सूजा की 'अनटाइटल्ड (फिगर इन सिटीस्केप (figures in cityscape) 1998, 13.2₹ लाख ($17,600) में बिकी।Courtesy-Saffronart


एम. एफ हुसैन की 'Of Four ' , 10.3₹ लाख ($13,800) में बिकी।Courtesy-Saffronart


कला , शिक्षा, साहित्य से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.tgtpgtkala.com 
पर विजिट करते रहें ।

जगदीश स्वामी नाथन की 'अनटाइटल्ड ' 1982, 66₹ लाख ($88,000) में बिकी।Courtesy-Saffronart




मंजीत बावा की 'अनटाइटल्ड ' 1991, 13.9₹ लाख ($18,600) में बिकी।Courtesy-Saffronart

विकास भट्टाचार्जी की 'अनटाइटल्ड ' 1992, 20.7₹ लाख ($27,600) में बिकी।Courtesy-Saffronart


कला , शिक्षा, साहित्य से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.tgtpgtkala.com 
पर विजिट करते रहें ।

जरीना हाशमी की 'अनटाइटल्ड ' 1969, 15.3₹ लाख ($20,400) में बिकी।Courtesy-Saffronart



भूपेन खखर की 'अनटाइटल्ड ' 1995, 57.6₹ लाख ($76,800) में बिकी।Courtesy-Saffronart

शैलोज मुखर्जी की 'अनटाइटल्ड ' 1995, 31.2₹ लाख ($41,600) में बिकी।Courtesy-Saffronart


इसके अलावा  एफ एन सूजा, प्रभाकर एम कोलटे, थॉमस डेनियल , एच ए गाड़े , की पेंटिंग्स ने भी बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया।

Post a Comment

और नया पुराने