गणतंत्र दिवस परेड 2022: उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का खिताब

 


26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर राजपथ पर निकाली गई झांकियो में उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला हैं। 

उत्तर प्रदेश की झांकी " एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम" थीम पर आधारित थी।

दूसरा स्थान कर्नाटक को " पारम्परिक हस्तशिल्प का पालना" पर आधारित झांकी के लिए मिला। 

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 12 राज्यों की झांकी को शामिल किया गया था। 

उत्तर प्रदेश की झांकी: फोटो ANI


इस बार पश्चिम बंगाल की झांकी को शामिल नही किया गया था। पश्चिम बंगाल की तरफ से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर झांकी प्रदर्शित करने की तैयारी थी। झांकी शामिल न करने के फैसले के बाद काफी विवाद भी हुआ था। और मामला हाईकोर्ट तक पहुचा था।

उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का खिताब:

उत्तर प्रदेश  लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ झांकी में पहले स्थान पर रहा। 2021 गणतंत्र दिवस परेड में भी उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा था। 2021 में उत्तर प्रदेश की तरफ़ से "राम मंदिर" थीम पर झांकी प्रस्तुत की गई थी।

Post a Comment

और नया पुराने