टीजीटी-2016: चयनित अभ्यर्थियों का कल से चयन बोर्ड पर निर्णायक आंदोलन,विद्यालय आवंटन की मांग

 


टीजीटी-2016 कला एवं सामाजिक विज्ञान के चयनित अभ्यर्थी कॉलेज आवंटन की मांग को लेकर 1 अक्टूबर से माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर धरना प्रदर्शन करेंगे। 

सामाजिक विज्ञान और कला विषय के चयनित अभ्यर्थी विद्यालय आवंटन की मांग कर रहे हैैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यह शिकायत चयनितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता से मिलकर की। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक चयनित मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा है कि चयनितों के सामने करो या मरो की स्थिति बन गई है। चयनित अभ्यर्थी संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे। अबकी बार विद्यालय आवंटन की मांग पूरी होने के बाद ही धरने से हटेंगे। 

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से सामाजिक विज्ञान और कला के चयनित अभ्यर्थी 5 वर्ष 6 माह बीत जाने के बाद भी चयन बोर्ड ने दोनो विषयों का विद्यालय आवंटन नही किया. 

पूर्व माह में 7 दिन क्रमिक सत्याग्रह के बाद अस्वासन के सिवा कुछ नही मिला. चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री विरेश कुमार और उप सचिव नवल किशोर मुख्यमंत्री जी के निर्देश को भी अनदेखा कर दिया गया. जहां एक ओर 2021 की परीक्षा कराकर उसका साक्षात्कार कराया जा रहा हैं वही 2016 के चयनितों को खून के आंसू रूलाया जा रहा है 

1 अक्टूबर के अन्दोलन को सफल बनाने के लिये उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक चयनित मोर्चा के बैनर तले उत्तर प्रदेश के 75 ज़िले से चयनित अभ्यर्थी प्रतिभाग कर रहे है . मोर्चा के बैनर तले प्रत्येक ज़िले मे एक टीम गठित हैं.

Post a Comment

और नया पुराने