राष्ट्रीय व प्रादेशिक लोक कलाकारों का पंजीकरण: संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश

 


संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की विशिष्ट कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के लब्ध प्रतिष्ठ कलाकारों एवं उदीयमान प्रतिभाओं के सक्रिय सहयोग से विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाता है। विभाग की गतिविधियों का सम्यक् प्रचार-प्रसार तथा लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा अपनी वेबसाइट http://upculture.up.nic.in/ पर एक ई-डायरेक्ट्री लांच की गयी है। देश एवं प्रदेश के सभी कलाकार संस्कृति विभाग की उक्त वेबसाइट  अथवा लिंक http://artistdirectoryupculture.com/ पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग द्वारा अपने सांस्कृतिक आयोजनो में उक्त डायरेक्ट्री में पंजीकृत कलाकारों को कार्यक्रम प्रदान किये जाने में प्राथमिकता प्रदान की जाती है।

महत्वपूर्ण सूचना:

1. कलाकार कृपया अपना मोबाइल नंबर सही भरे, एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भर जा सकता है।

2. फॉर्म दो चरण में भरा जायेगा जिसमें कलाकार का पूर्ण विवरण देना आवश्यक है। चरण-क में कलाकार का व्यतिगत विवरण एवं चरण-ख में विधा का विवरण देना आवश्यक है।

3. कलाकार अपना फोटो (JPG,JPEG,PNG,GIF) फॉर्मेट में ही अपलोड करे |

4. फोटो (अपना एवं किये गए प्रस्तुति) की अधिकतम साइज 2MB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |

5. कलाकार अधिकतम 5 फोटो/वीडियो लिंक (किये गए प्रस्तुति) साझा (SHARE) कर सकते है |

6. कलाकार के द्वारा प्रस्तुत किये गए वीडियो को पहले यूट्यूब(YOUTTUBE.COM) पर अपलोड कर, वीडियो का लिंक फॉर्म में साझा करें |

7. यदि कलाकार फॉर्म को हिंदी में भर रहा है तो प्रत्येक शब्द के अंत में स्पेसबार या टैब बटन को अवश्य दबाये जिससे आपका शब्द हिंदी में परिवर्तित हो जाएगा|

8. कलाकार के द्वारा फॉर्म में भरा गया पूर्ण विवरण एवं अंकित मानदेय धनराशि गोपनीय रखा जायेगा |

9. जो व्यक्ति टाइपिंग नहीं जानते हैं, वो अपना आवेदन पत्र साइबर कैफ़े / अन्य किसी से भी टाइप करवा सकते हैं।

10. फॉर्म की राशि 100/- है जो की आपको ऑनलाइन (DEBIT/CREDIT/NET BANKING) के द्वारा भुगतान करना होगा |

11. प्रस्तुति व्यय के साथ परिश्रमिक आने जाने का किराया/ भोजन भत्ता/ अन्य व्यय इत्यादि सम्मिलित होगा।

 कलाकारों का चयन निदेशालय स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा। इस सम्बन्ध में निदेशक, संस्कति का निर्णय अंतिम होगा।

पंजीकरण के लिए जाए👇

http://artistdirectoryupculture.com/

ऑफिसियल साइट👇

http://upculture.up.nic.in/

Post a Comment

और नया पुराने