कलाकार अंजुम सिंह का नई दिल्ली में 17 नवंबर 2020 को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थी। वह 53 वर्ष की थी।
शहरी पारिस्थितिकी के चित्रण के लिए जानी जाने वाली अंजुम सिंह का जन्म 1967 में दिल्ली में हुआ था।
कलाकार अर्पिता सिंह और परमजीत सिंह की बेटी अंजुम सिंह को पेंटिंग विरासत में मिली।
यह भी पढ़ें- अर्पिता सिंह की कला
अंजुम सिंह ने कला भवन, शांति निकेतन और कॉलेज ऑफ आर्ट, नई दिल्ली से पेंटिंग का अध्ययन किया और बाद में वाशिंगटन डीसी के कोरकोरन स्कूल ऑफ आर्ट एंड डिजाइन में पेंटिंग और प्रिंटमेकिंग का अध्ययन किया।
अंजुम सिंह की आखिरी सोलो प्रदर्शनी जिसका शीर्षक "मैं अभी भी यहाँ हूँ ", सितंबर 2019 में तलवार गैलरी, दिल्ली में आयोजित हुआ।
उनका यूं चले जाना कला की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान हैं।
एक टिप्पणी भेजें