●प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का 14 अक्टूबर 2020 को हैदराबाद में निधन हो गया।
कुचिपुड़ी तकनीक में महारत :
●1956 में आंध्र प्रदेश में जन्मी शोभा नायडू भारत की प्रमुख कुचिपुड़ी नर्तकियों में से एक थी। और बहुत ही कम आयु में इन्होंने कुचिपुड़ी तकनीक में महारत हासिल की।
पद्मश्री से सम्मानित :
●शोभा नायडू कई वर्षो तक प्रधानाचार्य के रूप में कुचिपुड़ी कला अकादमी , हैदराबाद के लिए भी कार्य किया था और भारत और विदेश के 1,500 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित भी किया ।
●शोभा नायडू को संगीत नाटक अकादमी की तरफ से भी 1991 में पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
● शोभा नायडू को 2001 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था ।
कुचिपुड़ी नृत्य क्या हैं?
कूचिपूड़ी आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध नृत्य शैली है। यह पूरे दक्षिण भारत में प्रसिद्ध है। इस नृत्य का नाम कृष्णा जिले के दिवि तालुक में स्थित कुचिपुड़ी गाँव के ऊपर पड़ा था।
एक टिप्पणी भेजें