यह भित्ति चित्र 720 पेड़ों के बराबर हवा को शुद्ध करती हैं: Art News

 

यह भित्ति चित्र 720 पेड़ों के बराबर हवा को शुद्ध करती हैं।

वारसा में जोकि पोलैंड की राजधानी हैं वहां के कलाकारों द्वारा ईमारतों पर की गई भित्ति चित्रकारी काफी चर्चा में हैं। जो आस पास की हवा को भी साफ करता हैं।

इमारतों पर यह चित्रकारी " सन एक्टिवेटेड स्मॉग क्लिनिंग पिगमेंट  से की गई हैं। धूप होने पर इस पेंट में मौजूद कण कार्बन डाईऑक्साइड सहित अन्य जहरीले तत्वों को सोखने लगते हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से भित्ति चित्र 720 पेड़ो के बराबर आस पास की हवा को शुद्ध करता हैं।

एक स्पोर्ट्स कम्पनी द्वारा आयोजित सिटी फॉरेस्ट अभियान के तहत इसे कई देशों में भित्ति चित्र कला बनाने की योजना हैं।


इस भित्ति चित्रों की डिजाइन को पोलिश कलाकार मैकिएक पोलाक और डेविड रिस्की ने तैयार किया हैं। और इस तस्वीर को स्थानीय कलाकार हब गुड लुकिंग स्टूडियो द्वारा दीवारों पर उकेरा गया हैं।

यह भित्तिचित्र मुस्कुराते हुए फूलों का एक संग्रह हैं इन भित्ति चित्रों में सन्देश देते हुए शब्द भी उकेरे गए हैं " create together for tomorrow" जो कोरोना से जूझ रहे लोगो को प्रेरित करने के लिए एक सकारात्मक संदेश हैं।

एक वैश्विक आंदोलन:

बैंकॉक (थाईलैंड) के बाद वारसा दूसरा शहर है, जहां इमारतों पर पर्यावरण संरक्षण में मददगार भित्ती चित्र उकेरे गए हैं। बेलग्रेड, लीमा, सिडनी, जकार्ता, मनीला, साओ पाउलो, सैंटियागो, जोहानिसबर्ग, मेलबर्न, बोगोटा और पनामा सिटी समेत 13 अन्य शहरों में भी ऐसे चित्र बनाने की योजना है।

Post a Comment

और नया पुराने