लियोनार्डो द विंची: जिसे 'युग का आश्चर्य' कहा गया। Leonardo The Vinci: Called 'the wonder of the era'.



पुर्नजागरण युग के प्रारंभिक दौर (Early Renaissance Art) यानी 15वीं सदी की कला का प्रमुख केंद्र इटली का फ्लोरेंस नगर था। 
उच्च  पुर्नजागरण काल ( High Renaissance Art) यानी 16 सदी की कला। यह काल उच्च पुर्नजागरण काल का चर्मोत्कर्ष काल था। और इस काल के तीन महान कलाकार थे, लियोनार्डो द विंची , माइकलएंजिलो बुओनारोटी, और राफेल सांजियो


लिंयोनार्डो द विंची की कला

यह उच्च पुर्नजागरण काल का ऐसा प्रथम कलाकार था जिसे युग का आश्चर्य (वंडर ऑफ द ऐज) कहा गया। इसे अनुसंधानशील कलाकार भी माना जाता हैं , क्योंकि इसने कला के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग किये। इसने फ्लोरेंस के शवो गृहों में जाकर शवो का अध्यन भी किया.
इसका जन्म 15 अप्रैल 1452 को इटली के फ्लोरेंस नगर में हुआ था। यह चित्रकार होने के साथ साथ स्थापत्यकार, मूर्तिकार, संगीतकार, बैज्ञानिक और इंजीनियर भी था।

विंची अपनी कला को वैज्ञानिक परीक्षण के बाद चित्रण करता था। अत्यधिक धीमी गति से चित्रण करने के कारण इसने माइकल एंजिलो की भांति अपने कई कार्य अधूरे छोड़ दिये थे। 

लियोनार्डो द विंची ने  शरीर मे रक्त  परिभ्रमण, युद्ध में काम आने वाली सशस्त् गाड़िया , वायुयानों व पनडुब्बीयो के असंख्य रेखाचित्र बनाये थे।


इसने प्रारंभिक दौर में जो चित्र बनाये उसमे ईसा की वंदना( Adoration of the Christ), शैलखण्डों की राजकुमारी (Virgin of the Rocks),  श्वेत रोमयुक्त कोट वाली महिला  प्रमुख हैं।

लियोनार्डो द विंची ने मिलान के सांता मारिया उपासना गृह में " ईसा का अंतिम भोज" (The Last Supper) भित्ति चित्र बनाया। यह उसका प्रथम ऐसा चित्र हैं जिससे वह काफी प्रसिद्ध हो गया। इस चित्र में ईसा मसीह के शिष्यों के चेहरे पर प्रभावशाली ढंग से मनोवैज्ञानिक तनाव दर्शाया गया हैं।
The Last Supper

उसके प्रसिद्धि का एक और चित्र था विश्वविख्यात "मोनालिसा" का चित्र। यह चित्र उसने 1500 ईसवी से 1504 के मध्य बनाया था। इस चित्र के पृष्ठभुमि में लियोनार्डो के मनपसंद आयरिश के पुष्प दर्शाये गए हैं। यह पेंटिंग 21 इंच लम्बी और 30 इंच चौड़ी  हैं। फिलहाल यह चित्र अभी पेरिस के लूव्र संग्रहालय में सुरक्षित हैं।
monalisa


लियोनार्डो  का एक और प्रसिद्ध चित्र हैं जिसका नाम "सल्वाटर मुंडी" (Salvator Mundi) हैं जो तीन हजार करोड़ ₹ में  16 नवम्बर 2017 को नीलाम हुई थी। इस पेंटिंग को 500 साल पुराना बताया गया। कहा जाता हैं कि सल्वाटर मुंडी पेंटिंग पहले खो गयी थी । बाद में 500 साल पहले फ्रांस के शाही परिवार को इस पेंटिंग के अधिकार मिले। इस पेंटिंग में ईसा मसीह को विश्व के उद्धारकर्ता के रूप में चित्रित किया गया हैं।
Salvator Mundi


लियोनार्डो के अन्य प्रसिद्ध चित्र-

बैटल ऑफ अंधियारी( The Battle of Anghiari)

संत जॉन द बैपटिस्ट (St. John the Baptist)

लीडा और हंस( Leda and Swan) (रॉफेल ने भी एक रेखाचित्र बनाया हैं)

लियोनार्डो द विंची पुनर्जागरण युग के स्वर्ण काल का ऐसा प्रसिद्ध चित्रकार था, जिसके चित्रों में छाया एवं प्रकाश का सबसे अच्छा प्रयोग दिखाई देता हैं।


अन्य रोचक बातें-
 विश्व कला दिवस World Art Day हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता हैं।
आपको बता दे कि लियोनार्डो दा विंची के जन्मदिन के सम्मान में यह तारीख तय की गई थी।
(विश्व कला दिवस ललित कलाओं का एक अंतर्राष्ट्रीय उत्सव हैं जिसे अंतर्राष्ट्रीय संस्था (IAA) ने दुनिया भर में रचनात्मक गतिविधि के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए घोषित किया था।)

2 मई 1519 को 67 वर्ष की आयु में इस महान कलाकार का देहांत हो गया।


चित्रकला से जुड़े। हमे इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, फेसबुक और ट्विटर पे फॉलो करें👇
🌐facebook
🌐instagram
🌐twitter

Post a Comment

और नया पुराने