UP TGT PGT 2022 भर्ती परीक्षा: प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2022 भर्ती की परीक्षा जल्द होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी के 624 और पीजीटी के 3539 कुल 4163 पदों पर भर्ती के लिए 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों से केंद्रों की सूची मांगी गई है।
चयन बोर्ड की सचिव डॉ. अंजना गोयल ने सभी डीआईओएस को 29 जुलाई को पत्र लिखकर पांच अगस्त तक केंद्रों की सूची भेजने को कहा है। बोर्ड में सदस्यों के सभी दस पद रिक्त होने के कारण परीक्षा में थोड़ा समय लग सकता है।
सूत्रों के अनुसार अक्टूबर और नवंबर में परीक्षा कराने की तैयारी है। उससे पहले केंद्रों को फाइनल करने और प्रश्नपत्र छपवाने आदि की तैयारी है।
देखें लेटर: TGT PGT 2022 की परीक्षा हेतु केंद्र निर्धारण के लिए चयन बोर्ड द्वारा जारी लेटर 👇
टीजीटी-पीजीटी 2022 भर्ती के लिए वित्तविहीन स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी।
![]() |
साभार दैनिक अखबार: 1 अगस्त 2022 |
एक टिप्पणी भेजें