गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई 2022 को शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है।
कौन आवेदन कर सकता हैं?
देश के इन सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के लिए कोई भी व्यक्ति खुद भी अप्लाई कर सकता है।
अगर आपको लगता है कि आपने कला, शिक्षा, साहित्य, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार, उद्योग या इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया है, तो आप पद्म पुरस्कारों के लिए खुद भी अप्लाई कर सकते हैं।
जाति, पेशा, पद या महिला-पुरुष के आधार पर भेदभाव किए बिना ही सभी व्यक्ति ये पुरस्कार पाने के पात्र हैं।
डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़ सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत लोगों सहित समस्त सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार पाने के पात्र नहीं हैं। जब तक वे अपने पदों पर बने रहते हैं।
पद्म पुरस्कार के लिए अप्लाई कैसे करें?
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन के लिए आपको राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जाना हैं। और ऑनलाइन ही एक फॉर्म भरना है, जिसमें अपनी जानकारी देने के साथ-साथ अपने द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जानकारी अपलोड करनी होती है. यह जानकारी 800 शब्दों में देनी होगी। इस जानकारी में व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों और व्यक्ति द्वारा समाज को दी गई सेवाओं का जिक्र किया जाना चाहिए।
पद्म पुरस्कार क्या हैं और क्यूं दिया जाता हैं?
पद्म पुरस्कार , पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के ‘विशिष्ट कार्य या योगदान’ को सराहा जाता है और ये पुरस्कार सभी क्षेत्रों/विषयों जैसे कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग, इत्यादि में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं, उत्कृष्टता संस्थानों से उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास करने का अनुरोध किया है जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांगजनों के बीच सराहे जाने के योग्य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।
इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in ) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित क़ानून एवं नियम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और इसके लिए संबंधित लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx है।
एक टिप्पणी भेजें