Miss World 2021- पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम किया

 


Miss World 2021- Karolina Bielawska पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। 


जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें ताज पहनाया। 

प्यूर्टो रिको के सेंट जुआन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अमेरिका की श्री सैनी पहली रनरअप रहीं। 

वहीं अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस तीसरे स्थान पर रहीं। 

यह कार्यक्रम पहले दिसंबर 2021 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

भारत की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मनसा वाराणसी टॉप 13 कैंडिडेट में शामिल रहीं, लेकिन टॉप 6 में जगह नहीं बना सकीं। 

आखिरी बार 2017 में भारत की मानुशी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। 

अब तक भारत के नाम 6 मिस वर्ल्ड खिताब हो चुके हैं। 

मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं कैरोलिना:

#

मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक कैरोलिना बिलावस्का समाज सेवा का काम करती हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम जुपा ना पिएट्रीनी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वह बेघर लोगों की मदद करती हैं। उनके इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य गरीबों तक खाना, कपड़े और जरूरी चीजें पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट से वह समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहती हैं। उनकी एजुकेशन की बात करें तो वह फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने