फ्रीडा काहलो की एक पेंटिंग सोथबी की नीलामी में रिकॉर्ड 34.9 मिलियन डॉलर में बिकी:पढ़े पूरी खबर

 


फ्रिडा काहलो के अंतिम चित्रों में से एक पेंटिंग ने मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

फ्रीडा काहलो का 1949 का सेल्फ-पोर्ट्रेट, जिसका शीर्षक "डिएगो वाई यो" ( Diego y yo)  था, मंगलवार (16 नवंबर 2021) की रात न्यूयॉर्क में सोथबी की मॉडर्न इवनिंग नीलामी में 34.9 मिलियन डॉलर में बिका।

यह भी पढ़ें- वह कलाकार जिन्हें फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था

यह लैटिन अमेरिकी कला के लिए चुकाई गई अब तक की सबसे ऊंची कीमत है।

फ्रीडा काहलो की मृत्यु से पांच साल पहले चित्रित, यह पोट्रेट "डिएगो वाई यो" को काहलो का अंतिम स्व-चित्र माना जाता है।  

(11.7- by 8.8-inch oil painting) इंच की ऑइल पेंटिंग में एक आंसू भरी काहलो को उनके पति डिएगो रिवेरा के चित्र के साथ दिखाया गया है, जो उसकी भौंह के ऊपर है।

परिचय:

फ्रीडा काहलो को 20 वीं शताब्दी की एक महानतम चित्रकारों में से एक माना जाता था। 

इनके चित्र दर्द और अलगाव की झलक दर्शाने वाले और अपने अंतरंग आत्म-चित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं।

वीडियो क्रेडिट- जी न्यूज 

मैक्सिको की मशहूर कलाकार फ्रीडा काहलो (Frida Kahlo) का जन्म 6 जुलाई 1907 को हुआ था। और 47 वर्ष की छोटी उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी।

फ्रीडा काहलो को बचपन में ही पोलियो नाम की बीमारी हो गई थी. जिसकी वजह से उनका एक पैर छोटा रह गया।

Post a Comment

और नया पुराने