विवाद: एयर इंडिया के बिकने के बाद उसके बेशकीमती कलाकृतियां किसके संग्रह में रहेंगी?

 


8 अक्टूबर को टाटा ने एयर इंडिया को 18000 करोड़ रुपये में खरीद लिया। 

ताजा विवाद टाटा का बनाया गया कला संग्रह हैं। विवाद यह है की यह संग्रह किसके पास रहेगा? इस संग्रह में भारत के  प्रसिद्ध कलाकारों की बेशकीमती कलाकृतियां शामिल है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह सौदा केवल एयरलाइन का है इसलिए यह कला संग्रह अभी भी सरकार के पास ही हैं।

इस बारें में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के महानिदेशक अद्वैत गणनायक ने बताया, 'हम पिछले कुछ समय से एयर इंडिया की कलाकृतियों को हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। और हाल ही में हमारी एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।  फाइल (हस्तांतरण संबंधी) संस्कृति मंत्रालय के पास है। हमें उम्मीद है कि हम इसे प्राप्त कर लेंगे और नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में इसे प्रदर्शित करेंगे।

नई अपडेट खबर के मुताबिक एयर इंडिया की बिक्री टाटा समूह को किए जाने के बाद उसके बेशकीमती कला संग्रह को संस्कृति मंत्रालय को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। 

आर्ट कलेक्शन को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA) में प्रदर्शित किए जाने की संभावना है, जिसमें 2,000 से अधिक कलाकृतियां शामिल हैं।

एयर इंडिया के कला संग्रह में एमएफ हुसैन, अंजलि इला मेनन, जतिन दास, एसएच रजा, वीएस गाइतोंडे और के एच आरा  समेत प्रसिद्ध कलाकारों की पेंटिंग्स शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने