आधुनिक कलाकार भवेश चंद्र सान्याल, जिन्हें 'कला सम्राट' कहा जाता है: B. C Sanyal


शिल्पी चक्र की स्थापना 25 मार्च 1949 दिल्ली में हुई। इसके संस्थापक भवेश चन्द्र सान्याल थे। 

जन्म:

आधुनिक भारतीय कलाकार और दिल्ली शिल्पी चक्र के संस्थापक भवेश चंद्र सान्याल ( बी.सी. सान्याल) का जन्म 22 अप्रैल 1902 को 'असम' के "धुबरी शहर" में हुआ था। यह चित्रकार और मूर्तिकार और कला शिक्षक भी थे।

शिक्षा:

इन्होंने अपनी शिक्षा "गवर्नमेंट कालेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट , कलकत्ता" में पर्सी ब्राउन और जे. पी. गांगुली के निर्देशन में पूर्ण की।

कला यात्रा:

बी.सी. सान्याल को "कला का सम्राट" कहा जाता हैं।

इन्होंने अपने जीवन के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप को तीन बार , 1905, 1947, 1971 में विभाजित होते देखा।

इन्होनें 1929 में लाहौर में "लाला लाजपत राय की आवक्ष प्रतिमा" (बस्ट मूर्ति) का निर्माण किया। 

इन्होंने 1937 में "लाहौर कालेज ऑफ आर्ट" नाम से एक स्टूडियो की स्थापना की।

इन्होंने नई दिल्ली स्थित गोल मार्केट में अपना स्टूडियो खोला।

इन्होंने एक फ़िल्म डांस ऑफ द विंड (1997) में भी काम किया।

अवार्ड:

  • पद्मभूषण 1984 में
  • 1993 में शांतिनिकेतन, विश्वभारती द्वारा अबन-गगन पुरस्कार
  • ललित कला अकादमी ने अपना सर्वोच्च सम्मान "रत्न सदस्यता" से इन्हें मनोनीत किया।

प्रसिद्ध पेंटिंग्स:

  • शिव की मुखाकृति
  • गोल मार्केट के भिखारी
  • द फ्लाइंग बिजूका ( the flying scarecrow)
  • माँ बच्चा
  • जाति बहिस्कृत
  • हुमायूं का मकबरा
  • निजामुद्दीन का मकबरा
  • तीन महिलाएं
  • द ओल्डमैन एंड द बर्ड
  • द लास्ट मुगल

निधन:

9 अगस्त 2003 को 102 साल की उम्र में नई दिल्ली के निजामुद्दीन में इनका देहांत हो गया।

सान्याल ने एक बहुचर्चित मूर्तिशिल्प "वर्टिकल वुमन"का निर्माण किया। और ढोलेपुर बलुआ पत्थर" मे तराशा।

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्न जो पूछे जा सकते है:

शिल्पी चक्र के संस्थापक कौन हैं?

●"कला का सम्राट" किसे कहा जाता है?

●लाहौर में स्थापित "लाला लाजपतराय की बस्ट प्रतिमा का निर्माण किसने किया?

●शिव की मुखाकृति किसकी प्रसिद्ध पेंटिंग हैं?

●आधुनिक कलाकार बी सी सान्याल का जन्म कहा हुआ था?

◆कला से जुड़ी सभी खबरें अब टेलीग्राम पर भी जॉइन करें👉👉 टेलीग्राम

Post a Comment

और नया पुराने