अब तक की सबसे बड़ी खोज: 45 हजार साल पुराना गुफा चित्र मिला

 

pc- science advances

इंडोनेशिया के एक द्वीप पर लगभग 45,000 हजार साल पुराना एक गुफा चित्र मिला हैं। यह चित्र एक जंगली सुअर का हैं। 

pc- science advances

यह गुफा चित्र इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप में मिला है।

शोध पत्रिका साइंस एडवांसेस में एक लेख प्रकाशित किया गया हैं जिसमे इस खोज के बारे में बताया गया हैं। और इंसानों की मौजूदगी के शुरुआती पुरातात्विक प्रमाणों का भी इसमें उल्लेख किया गया हैं।

इस जंगली सुअर का चित्र डाक्टरोल स्टूडेंट बसरान बुरहान ने भ्रमण के दौरान खोजी। इन्होंने बताया कि हजारों साल पहले ही सूअर की यह प्रजाति खत्म हो गयी। 

इस गुफा में जो चित्र मिला है उसमें चार सुअर की आकृति दिखाई दे रही है। इन चार में से एक सुअर की आकृति स्पष्ट हैं।

pc- science advances


इस गुफा में सिर्फ सूखे मौसम में ही आया जा सकता हैं बाकी यहाँ बारिश की वजह से पानी भरा रहता है।

अध्ययनकर्ता के अनुसार इस चित्र को बनाने वाला होमो सेपियंस प्रजाति का रहा होगा। उसके पास आधुनिक हथियार और औजार रहे होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने