शांत जीवन और भारत के अग्रणी आधुनिकतावादी कलाकार गणेश पाइन का जन्म 11 जून 1937- 12 मार्च 2013 को हुआ था।
गणेश पाइन भारतीय समकालीन कलाकार थे जिनका जन्म कोलकाता में हुआ था। इन्होंने गवर्मेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट कोलकाता से शिक्षा ली।
भारतीय समकालीन कलाकारों में इनकी कला शैली सबसे अलग थी। इन्होंने केनवास पर टेम्परा और कागज पर जलरंगों के माध्यम से चित्रण किया। इन्होंने बंगाल की कथा- कहानियों की दुनिया को अपने चित्रों में उतारा। इनके चित्रों में कल्पना, स्वप्नलोक के दर्शन होते हैं।
इन्हें काले और नीले जैसे गहरे रंगों का उपयोग करने के लिए " अंधेरे का चित्रकार" के रूप में भी जाना जाता हैं। मृत्यु, दर्द, एकांत उनके चित्रों के विषय रहे। इनकी पहली पेंटिंग "विंटर मॉर्निंग" थी।
प्रसिद्ध चित्रकार एम. एफ. हुसैन ने समाचार पत्रिका इलेस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया में पाइन को भारत का सर्वश्रेष्ठ कलाकार बताया था।
एक टिप्पणी भेजें