प्रसिद्ध शिल्पकार/मूर्तिकार रामजी सुतार


आज हम बात करने वाले है मूर्तियों में जान डालने वाले महान शिल्पकार राम जी सुतार के बारे में जिनका जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र में एक गरीब परिवार में हुआ।

उपलब्धियां-
रामजी सुतार ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति "स्टेचू ऑफ यूनिटी (182मीटर)" की रचना की।
फोटो क्रेडिट -पत्रिका न्यूज़
इन्होंने जे जे स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई की। 

इन्होंने 1954 से 1958 तक अजंता, एलोरा की प्राचीन गुफाओं में मूर्तियों के पुनर्स्थापन का कार्य किया।

रामजी सुतार ने सबसे ज्यादा गांधी जी की मूर्तियां बनाई हैं।
Video courtesy- history tv18



वह गांधी जी से बहुत प्रभावित थे।इनकी बनाई ग़ांधी जी मूर्ति रूस, ब्रिटेन मलेशिया, श्रीलंका, इटली सहित कई देशों में लगी हैं।


इस महान शिल्पकार को 1999 में पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।

वर्तमान में -
इन दिनों रामजी सुतार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा मुंबई में बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा (लगभग190मीटर)भी बनवा रहे हैं। जो आने वाले वर्षों में हमे देखने को मिलेंगे।

रामजी सुतार अभी नोएडा में रहते हैं और उनका स्टूडियो भी वही हैं और इस उम्र में भी पूर्णतः सक्रिय हैं।
✅चित्रकला से जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज लाइक करे👇
facebook.com/tgtpgtkalaa

✅अगर आप इंस्टाग्राम पे हैं तो हमें फॉलो करें👇
instagram.com/tgtpgtkala

Post a Comment

और नया पुराने