भारत के प्रसिद्ध आधुनिक चित्रकार अकबर पदमसी का जीवन परिचय


अकबर पदमसी की कला यात्रा की शुरुआत उनकी प्रथम एकल प्रदर्शनी से होती है जो उन्होंने सन् 1952 में पेरिस में आयोजित की थी।

⏩आधुनिक कलाकार अकबर पदमसी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न- 
1- आधुनिक कलाकार अकबर पदमसी का जन्म कहां हुआ था?
मुंबई
दिल्ली
कोलकाता
हैदराबाद

2- आधुनिक कलाकार अकबर पदमसी का निधन कब हुआ था?
5 जनवरी 2020
6 जनवरी 2020
7 जनवरी 2020
8 जनवरी 2020

3- अकबर पदमसी का निधन किस स्थान पर हुआ था?
दिल्ली
मुम्बई
हैदराबाद
कोयम्बटूर

4- अकबर पदमसी को पद्म भूषण कब मिला।
2010
2011
2012
2013

5- अकबर पदमसी कला शिक्षा प्राप्त की?

जे जे स्कूल ऑफ आर्ट से
लखनऊ आर्ट स्कूल से
दिल्ली कालेज ऑफ आर्ट से 
शांतिनिकेतन से

6- अकबर पदमसी ने अपनी पहली एकल प्रदर्शनी कब और कहा आयोजित की।

पेरिस में (1952)
दिल्ली में (1952)
मुम्बई में( 1951)
हैदराबाद में ( 1953)

 संक्षिप्त परिचय:
मुंबई में जन्मे अकबर पदमसी ने कला की शिक्षा मुंबई के सर जे. जे.  स्कूल ऑफ आर्ट से प्राप्त की।

अकबर पदमसी की कला यात्रा की शुरुआत उनकी प्रथम एकल प्रदर्शनी से होती है जो उन्होंने सन् 1952 में पेरिस में आयोजित की थी।

इनके चित्र अधिकांशत: ज्यामितीय अथवा समानुपातिक होते हैं जिनमें लोककला की व्यंजना भी हैं।

इन्होंने कलाकारों और फ़िल्म निर्माताओं के लिए "दृष्टि विनिमय कार्यशाला" (Vision Exchange Workshop) स्थापित की।

इन्होंने कुछ लघु फिल्मो का भी निर्माण किया था। "सीजीगी" (Syzygy)। यह उनके ज्यामितीय चित्रण का सजीव रूपांतरण हैं।

इन्होंने अपनी कला की शुरुआत शरीर रचना से की- मुख्य रूप से चेहरे से, ये समय समय पर इनकी कला में रंगों या श्याम रंग की विभिन्न तानो में प्रकट होते रहे।

स्त्री शरीर भी इनके रूपाकारों का प्रमुख अंग था , इसमे वे जल व तैल रंगों की भूरिया सलेटी रंगतों का प्रयोग करते थे। "नीली औरत पिले में" प्रमुख हैं।



इन्होंने मूर्तिशिल्प में भी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया हैं। यद्यपि वे अमूर्त कलाकार नही हैं पर उन्होंने अमूर्त चित्रकला के उदाहरण स्वरूप कुछ चित्रो की रचना की हैं जिन्हें वे " मेटास्कोप" कहते हैं।


इनकी कला में अत्यधिक संवेदन शीलता हैं। अपने चित्रों में अलग अलग तुलिकाघातों अथवा चाकू से रंग लगाकर एक विशेष धरातलीय टेक्स्चर उतपन्न किया हैं जिनसे उनके अनेक चित्र जलती हुई झाड़ी के समान प्रतीत होते हैं।

निधन:
अकबर पदमसी का निधन 6 जनवरी 2020 को कोयम्बटूर में हो गया।
जन्म- 12 अप्रैल 1928, मुंबई
मृत्यु- 6 जनवरी 2020 ,कोयम्बटूर

कलाकृतियां- 
Metascape, Metascape- lll, Portrait of hussain

पुरस्कार -
कालिदास सम्मान 1962, पद्म भूषण 2010

⏭️प्रश्नों के उत्तर-
1- मुबई
2- 6 जनवरी 2020
3- कोयम्बटूर
4- 2010
5- जे जे स्कूल ऑफ आर्ट
6- पेरिस में (1952)

●कला से जुड़ी खबरें अब टेलीग्राम पर
जॉइन👉👉टेलीग्राम

Post a Comment

और नया पुराने